बहराइच पयागपुर तहसील। जन्माष्टमी पर्व नजदीक आते ही जहां मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां तेज हो गई हैं वहीं नगर पंचायत पयागपुर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर क्षेत्र के प्रमुख पंचायती मंदिर परिसर के ठीक सामने पिछले कई दिनों से कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। बारिश के बाद कचरा सड़ने से आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। बारिश का पानी कचरे के साथ मिल जाने से स्थिति और खराब हो गई है। इससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर के मुख्य हिस्से के सामने ही कूड़े का ढेर पड़ा होना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कूड़ा नहीं हटाया गया तो पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को और अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।संतोष शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत पयागपुर को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन मंदिर के सामने लंबे समय से जमा कूड़ा सफाई व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कूड़ा समय से न उठाए जाने के कारण जगह-जगह गंदगी जमा हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मंदिर के सामने जमा कूड़े को तत्काल हटवाने, पूरे परिसर की सफाई कराने और बारिश के बाद उत्पन्न गंदगी पर कीटनाशक एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ होना चाहिए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। फिलहाल मंदिर के सामने लगा कूड़े का ढेर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा के साथ नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी का कारण बना हुआ है। इसके अलावा वार्ड नंबर 12 के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के आसपास जल भराव एवं कीचड़ युक्त गंदा पानी व कूड़े का ढेर होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का असर नमन करना पड़ रहा है वार्ड नंबर 12 में यह आवागमन का मुख्य साधन है और जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर के आसपास गंदगी होने से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ शुक्ला नितिन माहेश्वरी समेत तमाम लोगों ने जन्माष्टमी पर्व के पूर्व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है l