गंगोह पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कस्बा गंगोह से बुड्ढाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकरम पुत्र साजिद, निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, कस्बा एवं थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर बताया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना गंगोह में मु0अ0सं0 344/2026 के तहत धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद स्मैक के संबंध में उसके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अकरम कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पूर्व में बिजली चोरी, आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गंगोह और तीतरों थानों में दर्ज कई नशा तस्करी के मामले भी शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आजाद सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल अंकुश गोदारा तथा हेड कांस्टेबल उदित मलिक शामिल रहे। सहारनपुर पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *