नहटौर। ब्लॉक परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन हुआ। किसानों ने बिलाई चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की। आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।बैठक में खेतों और आबादी क्षेत्रों में घूम रहे संरक्षित पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette वहीं, गुलदारों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पिंजरे उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने संगठन के ‘हरियाली से खुशहाली’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता चौ. राजेश सिंह ने की और संचालन टीकम सिंह ने किया। इस दौरान निपेंद्र कुमार, शीशराम सिंह, टीकम सिंह, धर्मवीर सिंह, अंकुल आर्य, नितिन कुमार, दीपक शर्मा, अंकित देशवाल, संजीव कुमार, अर्जुन त्यागी और पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।