जखनियां में 28 जून को निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे संतान सुख का मार्गदर्शन

गाजीपुर/जखनियां । संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे दंपतियों के लिए राहत की खबर है। आधुनिक प्रजनन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत इंदिरा आई.वी.एफ. फर्टिलिटी एंड एम.एफ. सेंटर द्वारा आगामी 28 जून (रविवार) को जखनियां में निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।
यह शिविर थाना रोड स्थित चंद्रावती हॉस्पिटल, राजीव गांधी कॉलेज के सामने, जखनियां में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रजनन एवं निःसंतानता संबंधी समस्याओं से जूझ रहे दंपतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/साथ ही आधुनिक उपचार पद्धतियों और आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।आयोजकों के अनुसार शिविर में आने वाले दंपतियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं संबंधित पैम्फलेट अवश्य लाना होगा, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके। इच्छुक दंपति पूर्व पंजीकरण एवं सीट आरक्षण के लिए मोबाइल नंबर 9166111912 पर संपर्क कर सकते हैं।गौरतलब है कि इंदिरा आई.वी.एफ. हॉस्पिटल लिमिटेड का मुख्य केंद्र वाराणसी के लमही-सोयेपुर क्षेत्र में पांडेयपुर के निकट स्थित है। संस्थान आधुनिक आईवीएफ एवं प्रजनन चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से निःसंतान दंपतियों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र दंपतियों से इस निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *