संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से करें काम,शशिकांत पटेल

हलिया मीरजापुर…अपना दल एस पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार मंगलवार को अपना दल एस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश सचिव शशिकांत सिंह पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में संगठन की मजबूती,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति तथा सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गुलाब बहादुर पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन या पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हीं के बल पर पार्टी आगे बढ़ती है उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जिला सचिव विकास सोनकर ने कहा कि अपना दल एस एवं भाजपा गठबंधन के नेतृत्व में प्रदेश और देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं जो विकास पूर्ववर्ती सरकारों में लंबे समय तक नहीं हो सका,वह आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में संभव हो रहा हैread more:https://pahaltoday.com/dm-arvind-kumar-chauhan-inspected-maa-shakambhari-university-and-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-construction-work/
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया प्रदेश सचिव शशिकांत सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियां गांव,गरीब,किसान और पिछड़ों के उत्थान को समर्पित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा,पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ जनता की आवाज बनकर कार्य करेगी इस मौके पर सतीश कुमार, उमेश कुमार सिंह, रघुनंदन विश्वकर्मा, शिवशंकर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *