सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने रविवार को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के थ्री डी मॉडल का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्माणाधीन अतिथि गृह का कार्य विलंब से शुरू होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा प्रशासनिक भवन, टाइप-4 एवं टाइप-5 आवास, पुरुष छात्रावास, सुविधा केंद्र, कैंटीन ब्लॉक, शैक्षणिक भवन, कुलपति आवास, महिला एवं पुरुष छात्रावासों में ग्लेजिंग विंडो, ग्रिल एवं जाली लगाने, चाहरदीवारी, गार्ड रूम, टॉयलेट तथा बाह्य विद्युतीकरण जैसे कार्यों में देरी पर भी असंतोष जताया।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने प्रशासनिक भवन के गलियारों में फॉल्स सीलिंग कराने के भी निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/maharana-pratap-was-an-example-of-bravery-and-sacrifice-aviral-singh/इस दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाए जाने वाले ड्रेनेज सिस्टम की योजना की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।