*फिरोजाबाद*। टूंडला थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सिरोलिया में कार्रवाई करते हुए घर के अंदर बंद कमरे में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 21,362 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 30 अगस्त 2026 को ग्राम सिरोलिया में हरपाल पुत्र लखपत के घर पर दबिश दी गई। यहां पांच लोग जुआ खेलते मिले।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुलिस ने मौके से दिनेश (40), पप्पू (56), हरपाल (52), सुबोध (45) और सोपाली (36) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि बरामद रकम में 4,260 रुपये मालफड़ और 17,102 रुपये जामातलाशी से मिले। कार्रवाई के आधार पर थाना टूंडला में मु0अ0सं0 421/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार समेत छह पुलिसकर्मी शामिल रहे।