*फिरोजाबाद*। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयों के तत्वावधान में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा के निर्देशन में आयोजित रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/]प्राचार्य रेनू वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने अमर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधवी सिंह एवं डॉ. अंजु गोयल ने रैली में शामिल छात्राओं के लिए पानी के पाउच, फ्रूटी और छाछ के पैकेट की व्यवस्था की। रैली को सफल बनाने में रामब्रेश यादव और पंकज का विशेष सहयोग रहा।