फार्मर रजिस्ट्री को लेकर तहसीलदार देवरिया कैंप कार्यालय में किसानों को किया जागरूक

 गाजीपुर जमानियां। क्षेत्र के ग्राम देवरिया कैंप कार्यालय में तहसीलदार राम नारायण वर्मा की उपस्थिति में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान के तहत सुचारू रूप से चलाया गया। जिसमें कैंप में मौजूद किसानों को जागरूक किया गया। बताया जा रहा है। कि  इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करना है। आयोजित कैंप में किसानों को बताया गया। कि भविष्य में खाद, बीज और सरकारी सब्सिडी केवल फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही मिलेगी। यह विशेष अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक ग्राम सचिवालय में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। read more:https://khabarentertainment.in/dm-strict-in-the-meeting-of-traders-notice-to-the-electricity-department-officer-for-negligence-and-instructions-to-stop-his-salary/तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि इस कार्य में  सक्रियता होनी चाहिए। ताकि शिविरों की जांच में काम में तेजी लाने का निर्देश दी हैं। उन्होंने बताया कि समस्याओं का समाधान के लिए आयोजित कैंप में खसरा/आधार में नाम अलग होने या त्रुटियों को मौके पर ही ठीक किया जा सके। वर्मा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के फायदे (किसानों को दी जा रही जानकारी से लाभ उठाने के लिए अपील की जा रही है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि योजनाओं का सीधा लाभ पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि यंत्र सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलेगी। कार्य में पारदर्शिता के लिए जमीन और फसल का डिजिटल रिकॉर्ड होने से भ्रष्टाचार रुकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है। कि किसान बंधु 30 अप्रैल  पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *