बहराइच। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।read more:https://pahaltoday.com/dangling-electric-wires-increase-danger-anger-among-neighborhood-residents/प्रदर्शन में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन ने पत्रकारों पर दर्ज की गई FIR को लेकर भी कड़ा विरोध जताया और इसे फर्जी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए संगठन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यदि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पत्रकारों पर दर्ज FIR को तत्काल निरस्त किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।