उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ा, कोटेदारों में खुशी

बहराइच ( मिहींपुरवा )lउचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को अब पूर्व में मिल रहे ₹90 प्रति क्विंटल लाभांश के स्थान पर ₹125 प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। शासन के निर्देश पर लाभांश बढ़ाए जाने की घोषणा का सजीव प्रसारण सोमवार को तहसील सभागार मिहींपुरवा (मोतीपुर) में किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/लखनऊ के लोक भवन सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तहसील सभागार में मौजूद बलहा विधानसभा क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं, उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी मिहींपुरवा (मोतीपुर) तथा पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने देखा और सुना। लाभांश में ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने पर उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता जताई।इस दौरान कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्र के उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *