सुजौली थाना क्षेत्र में खुलेआम बिक रही एक्सपायर कोल्डिंक्स

बहराइच ( मिहीपुरवा )। बढ़ती गर्मी में लोग अक्सर ठंडा, कोल्ड्रिंग आदि का सेवन करते हैं, लेकिन अक्सर लोग जल्दबाजी के चक्कर में कोल्डिंक्स आदि की एक्सपायरी डेट देखना भूल जाते हैं, जिससे हमें व हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। ताजा मामला थाना सुजौली क्षेत्र के गडेरियनपूरवा का है, जहां एक्सपायर कोल्डिंक्स बेची जा रही है। दुकानदार क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। कोल्डिंक्स में कीड़े मिले जिस पर ग्राहक ने आपत्ति भी कि हैं, फिर भी बेधड़क एक्सपायर कोल्डिंक्स बेच रहा है। पूरा मामला तहसील मिहीपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गडेरियनपुरवा स्थित कार्तिक बिरयानी सेंटर का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार जानबूझकर एक्सपायर कोल्डिंक्स बेच रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। कार्तिक बिरयानी सेंटर के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर दुकानदार के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वो आगे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *