लखनऊ: प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि राज्य में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह मार्च 2026 तक कुल 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि में प्राप्त 52,573.07 करोड़ रुपये के सापेक्ष 9.79 प्रतिशत अर्थात 5,149.19 करोड़ रुपये अधिक है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल 2026 में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अप्रैल 2025 में प्राप्त 4,319.46 करोड़ रुपये के सापेक्ष 21.50 प्रतिशत अर्थात 928.60 करोड़ रुपये अधिक है। यह अप्रैल 2026 के निर्धारित लक्ष्य 5,200.00 करोड़ रुपये के सापेक्ष 0.92 प्रतिशत अधिक है।read more:https://khabarentertainment.in/the-light-of-learning-culture-and-creativity-an-unforgettable-saga-of-the-second-convocation-with-udaan-2026/
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध कुल 1,18,978 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 30.94 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य बरामद किया गया। इस दौरान 21,446 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 3,967 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। साथ ही अवैध तस्करी में संलिप्त 152 वाहनों को जब्त किया गया।उन्होंने बताया कि माह अप्रैल 2026 में भी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखते हुए 9,535 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 2.55 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस दौरान 1,516 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, 214 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 08 वाहनों को जब्त किया गया।