लखनऊ: गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला के छठे दिन आकाशवाणी की ए ग्रेड कलाकार रंजना मिश्रा ने पचरा गीत सुमिरिला सरदा भवानी पत राखा महारानी, एवं रटन लागी जिभिया, लोक भजन सिखाई साथ ही जेठ के मंगल के अवसरपर हनुमान जी का भजन महावीर बजरंगबली बलवान से पूछो,राम की महिमा राम भक्त….सिखा रही हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी अपनी लोक परंपरा से परिचित हो सके, कार्यशाला में सिखाई जाने वाली विधा है बधाई गीत,दादरा,पचरा, सोहर,नकटा,सरिया,लोक भजन इत्यादि।read more:https://khabarentertainment.in/crackdown-on-illegal-codeine-cough-syrup-trade-in-ghazipur-two-accused-surrender-three-still-absconding/उन्होने बताया कि वो लगभग 11गीत सिखाएगी जो के सभी अवसर पर आधारित होंगे। प्रशिक्षुओं में सुनीता चौरसिया, रीना सिंह, डाॅ.सुषमा रस्तोगी ,रंजना सिंह, नवनीता जफा,अनुराधा गुप्ता, ,अमिता द्विवेदी,,भावना शुक्ला,आभा मिश्रा,आभा शुक्ला,रेनुका त्रिपाठी सहित 30 महिलाये जुङी हैं जिनमें बङा उत्साह देखा गया जो हमारी संस्कृति व परम्परा के लिए अत्यन्त आवश्यक है।और जो लोग सीखना चाहते है वो संस्था से संपर्क कर सकते है।