गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। इस दौरान दिव्यांगजनों द्वारा जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया किया कि डीएम साहब ट्राईसाईकिल, रोजगार, पेशन, अंत्योदय कार्ड व आयुष्मान कार्ड तो आपके निर्देशों के क्रम में बन गए हैं कृपया आवास और दिलवा दीजिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही किसी योजना के तहत आप लोगों के लिए आवास की व्यवस्था कराई जायेगी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इस दौरान कुछ प्रार्थियों के दौरान प्लाट/जमीन पर कब्जा, अपने ही मकान पर कार्य ना कराने देना सहित अन्य राजस्व से सम्बंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुई। खोड़ा निवासी श्रीमती सुमन द्वारा ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि उन्होने सजवान नगर में एक प्लाट खरीदा था किन्तु उस पर दंबगों ने कब्जा कर लिया हैं जिसकी शिकायती सम्बंधित थाना व कमीश्नर साहब के यहां भी की किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। डीएम साहब हमारी सहायता करें, हमें हमारे प्लाट पर कब्जा दिलाए। जिलाधिकारी महोदय ने प्रार्थी की पूरी बात सुनी और एसडीएम सदर को निर्देशित करते हुए कहा यदि किसी पात्र या सही व्यक्ति की सम्पत्ति पर कोई कब्जा करने की कोशिश करता हैं तो उनको बाहर निकाले और सही व्यक्ति को कब्जा दिलाएं, न्याय दिलाना हमारा कार्य है। जनपद में कहीं भी किसी भी कमजोर, असहाय, गरीब व्यक्ति के सम्पत्ति पर कब्जा नहीं होना चाहिए, ना ही उनका किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हो, इस बात का सभी अधिकारीगण विशेष ध्यान रखें। मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में हर व्यक्ति को न्याय व हर पीड़ित को सहायता दिलाना हमारा मुख्य जिम्मेदारी है।जनसुनवाई में भूपेन्द्र पुरी, मोदीनगर निवासी एक महिला श्रीमती सन्नो पत्नी सुशील ने अवगत कराया कि उनके पति सुशील को कैंसर हो गया, इसके साथ ही नन्दग्राम निवासी श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पुत्री को कैंसर हो गया है कृपया हमारी सहायता करें। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी/ बाबू को निर्देशित किया कि सीएम रिलिफ फंड से इनकी सहायता हेतु आवेदन किया जाएं साथ ही इनके आयुष्मान कार्ड भी बनाऐं जाएं जिससे इन्हें ईलाज से सम्बंधित समस्याओं को सामना ना करना पड़े।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की मानवता एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की इसी कार्यशैली का असर हैं कि आज हर कोई अपनी शिकायत को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच जाते हैं, 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में भीड़ इतनी हो जाती है कि कई बार 2—3 बजे तक भी जनसुनवाई होती है।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या, एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।