महिला छात्रावास में छात्राओं को सिखाए तनाव प्रबंधन के प्रभावी तरीके

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महिला छात्रावास में तनाव प्रबंधन एवं उससे निपटने की प्रभावी रणनीतियों पर महिला छात्रावास में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त छात्रावासों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने छात्राओं को तनाव के कारणों, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा दैनिक जीवन की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और सकारात्मक सोच अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं वेलनेस सेंटर के संयोजक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ जीवन के लिए दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और तनाव प्रबंधन की समझ बेहद जरूरी है।कार्यक्रम का संयोजन व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की सहायक आचार्य एवं अतिरिक्त मुख्य वार्डन महिला डॉ. अन्नू त्यागी ने किया। आयोजन में डॉ. जया शुक्ला, डॉ. निमिषा यादव एवं डॉ. कृष्णा सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *