आम आदमी पर महंगाई की डबल मार: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा

नई दिल्ली। देश में महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। नई दरों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है। पांच दिनों के भीतर ईंधन कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम जनता की चिंता और बढ़ गई है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में सब्जियों, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ सकते हैं। महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम नई कीमतों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/obra-police-arrested-a-youth-with-1-kg-150-grams-of-ganja/ वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। होर्मुज संकट का असर : सुजाता पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की वजह पश्चिम एशिया में जारी संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय तनाव को ढाई महीने से ज्यादा समय हो चुका है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, नेचुरल गैस और एलपीजी की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। सरकार के मुताबिक इसका असर भारत के क्रूड ऑयल, एलपीजी और नेचुरल गैस आयात पर भी पड़ा है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। सुजाता शर्मा ने कहा कि सभी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं तथा पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और नेचुरल गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *