निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की डीएम ने की समीक्षा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती एवं संबंधित समस्याओं के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/councillors-group-active-after-khatakhedi-tragedy-demands-for-financial-assistance-and-investigation-for-the-victims-family/
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को निर्देशित किया कि नर्सिंग स्टाफ से जुड़ी सभी समस्याओं का जनपद स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में शासन स्तर पर कार्रवाई आवश्यक हो, उनके संबंध में तत्काल पत्राचार कर शासन को अवगत कराया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने पर बल दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि पांच करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से कराई जाए। उन्होंने अन्य परियोजनाओं के लिए भी गुणवत्ता परीक्षण के लिए टीम गठित कर नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई की जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, सीनियर माइंस ऑफिसर कमल कश्यप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नूर आलम सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *