आजमगढ, सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अटल आवासीय विद्यालय, गंभीरवन के तीन मेधावियों को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में संगम यादव ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रदेश के सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। ओम कुमार 96.8% के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा अंशिका यादव ने 94.2% अंक लेकर प्रदेश में सातवां और छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।read more:https://pahaltoday.com/integrating-culture-with-healthcare-dr-dilip-agnihotri/ विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जनपद में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य रवि शंकर प्रसाद और समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि शंकर प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, सह नोडल अधिकारी अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।