संभावित बाढ़ को लेकर डीएम ने किया कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में संभावित बाढ़ एवं कटान को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/experts-recommend-working-on-geothermal-and-natural-hydrogen-for-energy-security/
जिलाधिकारी ने तहसील मुहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम शेरपुर और मुबारकपुर में चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर कार्यों की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरों और उपकरणों की संख्या बढ़ाकर निर्धारित समयावधि के भीतर हर हाल में बोल्डर पैचिंग सहित सभी कटानरोधी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, अधिशासी अभियंता देवकली पंप नहर मुहम्मदाबाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *