विभिन्न विकास योजनाओें का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

सोनभद्र। जनपद में संचालित विकास योजनाओं का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना, राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती तथा कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि घोरावल नगर पंचायत की पेयजल पुनर्गठन योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने मौके पर सड़क निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की मात्रा का सत्यापन कराया और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।read more:https://pahaltoday.com/buddha-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-prakash-genius-public-school/ उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण इस प्रकार किया जाए कि आवागमन सुरक्षित, सुगम और दीर्घकालिक हो। जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया, ताकि जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी एवं ग्रामीण) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *