जनपदीय साइबर सेल ने वापस कराया एक लाख 20 हजार रुपए 

भदोही। जनपदीय साइबर सेल ने गलती से दूसरे के बैंक खाते में एक लाख 20 हजार रुपए स्थानांतरित धनराशि के मामले में पीड़ित का रुपया उनके खाते में वापस करा दिया। स्थानांतरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित ने भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद किया। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एसपी अभिनव त्यागी द्वारा जनपदीय साइबर पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं कि किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपदीय साइबर सेल ने प्रभावी और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की गलती से स्थानांतरित धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। शिकायतकर्ता जितेंद्र यादव निवासी रमईपुर थाना चौरी ने 11 अक्टूबर 2025 को फोन पे के माध्यम से एक लाख 20 हजार रुपया ट्रांसफर करते समय गलती से किसी दूसरे के बैंक खाते में चला गया था। जिसके संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया था।read more:https://pahaltoday.com/on-labor-day-rani-sati-dadi-bhakt-mahila-mandal-honored-the-workers/
साइबर सेल जनपद भदोही द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत का अवलोकन कर उक्त पैसे पर होल्ड लगवाया गया तथा न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित के एक लाख 20 हजार रुपए की धनराशि वापस कराई। पीड़ित ने धनराशि वापस पाकर एसपी व जनपदीय साइबर सेल प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *