सरदार पटेल संस्थान के वैधानिक अध्यक्ष बने रहेंगे धीरेन्द्र वर्मा

बाराबंकी। फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार ने जिले के पटेल नगर स्थित प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सरदार पटेल संस्थान के अध्यक्ष व प्रबन्धन को लेकर लोंगो द्वारा लम्बे अरसे से की जा रही बेजा बयानबाज़ी व ग़लत शिकायतों को गलत ठहराया है। विगत कई माह हुई विस्तृत सुनवाई व बहस के दौरान पक्ष व प्रतिपक्ष द्वारा प्रस्तुत कथनों, साक्ष्यों व अभिलेखों के आधार पर न्यायपूर्ण निर्णय लेते हुए, तत्संबंधी शिकायतों को अस्वीकृत, निस्तारित कर दिया है। बुधवार को डिप्टी रजिस्ट्रार ने सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी के प्रबंधन व अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता वाले प्रबंधन पर ही अपनी वैधानिकता मुहर लगा दी है। विदित हों कि फ़र्म्स, सोसायटी एवं चिट्स अयोध्या मण्डल के उपरोक्त आदेश व निर्णय को प्रतिपक्षी गण द्वारा कमिश्नर अयोध्या मण्डल के समक्ष पुनर्विचार हेतु अपील दायर की गई थी, जिस की ग्राहयता पर पक्ष-प्रतिपक्ष के विद्वान अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के पश्चात कमिश्नर द्वारा भी ग्राहयता की स्टेज पर ही पोषणीय न पाते हुए अपील खारिज करते हुए, सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा के पक्ष में निर्णय दिया है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/बहरहाल, डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स अयोध्या मण्डल के पश्चात, अब कमिश्नर अयोध्या मण्डल ने भी अपने निर्णय में सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा के पक्ष को बिल्कुल सही ठहराया है। इस निर्णय की सूचना प्राप्त होने पर सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी के संस्थापक अध्यक्ष व भूदाता स्व. मुंशी रघुनंदन प्रसाद के परिवारीजन उमाशंकर वर्मा ”मुन्नू भैया”, राज कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, डा.खुशीराम वर्मा, डा.एस.के. वर्मा, अमर सिंह वर्मा, अनिल कुमार वर्मा सहित जिले के तमाम गणमान्य जनों और समाजसेवियों, अधिवक्ताओं ने आदेश का स्वागत किया है और इस न्यायपूर्ण निर्णय करने हेतु कमिश्नर अयोध्या मण्डल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *