पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद भाजपा के शासनकाल में नौजवान बेरोजगार हैं। पेपर लीक का विरोध करने पर छात्रों पर लाठियां भांजी गईं। देश की 80 करोड़ जनता मुफ्त राशन पर आश्रित है। सरकार लोगों को सबल बनाना ही नहीं चाहती। आने वाले समय में यूपी का नौजवान प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगा। यह बात समाजवादी पार्टी के रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक शिवकुमार बेरिया ने खुली चौपाल में लोगों से संवाद करते हुए कही।यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक एवं सपा विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जन भर से अधिक स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया।पूर्व विधायक शिवकुमार बेरिया ने कहा कि रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज जो भी विकास कार्य दिखाई पड़ रहे हैं, उनमें अधिकांश समाजवादी पार्टी के शासनकाल की देन हैं। वर्ष 2012 से 2017 तक हुए विकास कार्य जनता के सामने हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आजादी के बाद जितना विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक दशक से क्षेत्र में भाजपा काबिज है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन विकास कोसों दूर है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और रसूलाबाद विधानसभा सीट भी सपा की झोली में जाएगी।वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा महासचिव आलोक बाजपेयी ने कहा कि आज किसान, नौजवान, छात्र और व्यापारी सभी परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की आहट आने लगी है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।जनसंपर्क अभियान के दौरान शिवकुमार बेरिया ने कमसिया गजान के मजरा फत्तेपुर, सुंदरपुर गजान, जसापुर, कृपालपुर सहित दर्जनभर से अधिक गांवों में सघन भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीएस वर्मा, राजू तिवारी, वीरू कुशवाहा, पूर्व प्रधान अरुण अवस्थी, अब्बास खान, आशीष यादव, शिव सिंह यादव, जितेंद्र पाल, अनूप यादव, अनुज यादव, सोनू पांडेय, अवधेश यादव, लालू यादव, चुन्ने अली, शिवम श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।