खदान क्षेत्र में मृत संविदा श्रमिक के आश्रितों को मिला 11.48 लाख का चेक

सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देशन में नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दुद्धीचुआ परियोजना में कार्यरत मे. जीएससीओ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के संविदा श्रमिक स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह के विधिक वारिसों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति धनराशि का चेक प्रदान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/shastrarth-foundation-organised-a-feast-at-hotel-majestic/जानकारी के अनुसार स्व. पुष्पेन्द्र सिंह की खदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मामले में वर्कमैन कम्पनसेशन एक्ट, 1923 के अंतर्गत उनके आश्रितों को 11,48,175 की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक की पत्नी अनिल सिंह, पुत्री संचिता सिंह, पुत्री अंकिता सिंह एवं पुत्र अतुल सिंह के नाम चेक निर्गत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शुक्रवार को मृतक के आश्रितों को 11 लाख 48 हजार 175 रुपए का चेक सौंपा गया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं उनके आश्रितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *