त्रिवेणी एक्सप्रेस की बंद बोगी चालू कराने की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। झारखंड के बरवाडीह से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की कोरोना काल से बंद पड़ी बोगी का संचालन दोबारा शुरू कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय लोगों और समाजसेवियों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से जल्द ट्रेन सेवा बहाल कराने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि म्योरपुर, विंढमगंज, दुद्धी, बीजपुर, रेणुकूट, बभनी और आसनडीह समेत दक्षिणांचल क्षेत्र के लोगों को त्रिवेणी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए चोपन जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और किराया खर्च करना पड़ता है। खासकर लखनऊ, प्रयागराज हाईकोर्ट, बरेली सहित त्रिवेणी एक्सप्रेस के मार्ग में आने वाले स्थानों की यात्रा करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, दक्षिणांचल में रहने वाले अधिकांश परिवार मध्यमवर्गीय हैं और उनकी आय के साधन सीमित हैं। ऐसे में चोपन तक पहुंचने में होने वाला अतिरिक्त खर्च उनके लिए आर्थिक बोझ बन रहा है। यात्रियों का कहना है कि यदि त्रिवेणी एक्सप्रेस की बंद बोगी का संचालन संबंधित रूट से दोबारा शुरू कर दिया जाए तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के बबई सिंह मरकाम, प्रशांत दुबे, लालशाह, विजय कुमार, शाह मुहम्मद, दिनेश, अरविंद, दीपक यादव, अमन विश्वकर्मा और शिवप्रसाद समेत अन्य लोगों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए त्रिवेणी एक्सप्रेस की बंद बोगी का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *