भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में बुधवार, 29 जुलाई को दोपहर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन गढ़मुक्तेश्वर के उपजिलाधिकारी के माध्यम से हापुड़ की जिलाधिकारी को संबोधित था।ज्ञापन की मुख्य मांग सिम्भावली शुगर मिल ग्रुप, सिम्भावली, हापुड़ की बिक्री (नीलामी) के लिए NCLT कोर्ट के आदेशानुसार गठित COC (कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स) में किसान प्रतिनिधि को शामिल करना था।संगठन ने तर्क दिया कि सिम्भावली शुगर मिल ग्रुप और गन्ना समितियों पर किसानों का लगभग 340 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान लंबित है। इस कारण किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनका प्रतिनिधित्व आवश्यक है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/भाकियू महात्मा टिकैत ने गढ़मुक्तेश्वर उपजिलाधिकारी के माध्यम से हापुड़ की जिलाधिकारी से अपील की है कि वे उक्त COC कमेटी में किसान प्रतिनिधि को शामिल कराने की कृपा करें।इस अवसर पर युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव शुभान फारूकी, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. आदिल त्यागी, ग्राम अध्यक्ष अल्लाहबक्शपुर समीर खान और ग्राम अध्यक्ष नंगला बड़ ब्रजमोहन त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे