बसपा की संगठन समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 चुनाव की बनाई रणनीति

 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगमाल पाल ने कहा बहन कुमारी मायावती के आदेश अनुसार अनुशासनहीनता संगठन में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
गढ़मुक्तेश्वरबहुजन समाज पार्टी की गढ़ विधानसभा कार्यालय, सिंभावली,में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगमाल पालकी अध्यक्षता में संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष जगमाल पाल ने कहाबहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  2027 विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।  भाजपा सरकार मे  एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी समाज पर लगे फर्जी मुकदमे पहली कैबिनेट बैठक में वापस लिए जाएंगे। जो लोग वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर बसपा का साथ दें और बहन जी के हाथ मजबूत करें।मेरठश्र मंडल प्रभारी देवेंद्र जाटव ने कहा विधानसभा 2027 का चुनाव कभी भी हो सकता है। इसलिए बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट जाए।जिला उपाध्यक्ष जिया परवेज,राजकुमार सागर जिला सचिव राजू जाटव, गढ़ विधानसभा अध्यक्ष पदम सिंह,विधानसभा महासचिव रवि, विधानसभा सचिव मास्टर सुंदर कुमार, जॉन प्रभारी गढ़ शिवकुमार विधानसभा प्रभारी खालिद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की समीक्षा कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और “27 की रणनीति” पर मंथन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *