गरीब बच्चों के लिए एमबीबीएस की फीस 1 लाख करने की मांग

बाराबंकी। सदर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा ने जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के होनहार विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि बाराबंकी के स्थायी निवासी गरीब एवं मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों के लिए मेयो मेडिकल कॉलेज तथा हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की वार्षिक फीस अधिकतम 1,00,000 निर्धारित की जाए, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा के डॉक्टर बनने के सपने में बाधा न बने।read more:https://worldtrustednews.in/four-new-expressway-projects-approved-further-strengthening-uttar-pradeshs-expressway-network/सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा ने कहा कि बाराबंकी में हर वर्ष अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल भारी फीस के कारण चिकित्सा शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यदि सरकार स्थानीय विद्यार्थियों के लिए विशेष शुल्क रियायत, छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति की व्यवस्था करती है, तो हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और जिले को भविष्य में अपने ही योग्य डॉक्टर मिलेंगे। उन्होंने अपने ज्ञापन में यह भी मांग की है कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की जाए, स्थानीय विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने की नीति बनाई जाए तथा बिना ब्याज या कम ब्याज पर शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाए। सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा ने कहा कि शिक्षा पर खर्च बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में निवेश है। यदि एक गरीब का बेटा या बेटी डॉक्टर बनता है तो उसका लाभ केवल एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश को मिलता है। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करते हुए कहा कि यह कदम बाराबंकी के हजारों युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *