मानकों के विपरित संचालित किए जा रहे प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई की उठायी मांग

सोनभद्र। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ज्ञापन में कहा गया है कि सोनभद्र मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य आवश्यक जांचों के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची होने से गंभीर मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विपिन तिवारी ने जिले में बिना मानकों के संचालित निजी अस्पतालों और अवैध क्लीनिकों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी चिकित्सा संस्थान स्वास्थ्य विभाग के नियमों की अनदेखी करते हुए इलाज कर रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। ऐसे संस्थानों की व्यापक जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र एक आदिवासी एवं पिछड़ा जनपद है, इसलिए यहां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने, जांच सुविधाओं को समयबद्ध एवं सुचारु बनाने तथा अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। विपिन तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री से जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि जिले के लाखों लोगों को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *