विधायक पंकज गुप्ता ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया
उन्नाव- ग्राम पटकापुर पतारी में महिलाओं के लिए पक्के और बंद स्नानघर के निर्माण की मांग की गई है। ग्रामीणों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता को पत्र सौंपकर यह मांग रखी। विधायक गुप्ता ने तत्काल संबंधित विभाग को जानकारी देकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में किसी व्यक्ति के निधन के बाद परंपरा के अनुसार महिलाओं को 13 दिनों तक गांव के बाहर स्नान करना होता है। वर्तमान में महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और व्यवस्थित स्नान की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।इस कारण महिलाओं को खुले स्थानों या असुविधाजनक परिस्थितियों में स्नान करना पड़ता है, जो उनकी सुरक्षा और गरिमा दोनों के लिए अनुचित है।ग्रामीणों ने विधायक से अनुरोध किया है कि ग्राम पटकापुर में पानी की टंकी सहित एक पक्का स्नानघर बनवाया जाए।इस मांग पत्र पर कौशल सिंह, अनिक सिंह, प्रशपाल सिंह, विवेक सिंह, रामकुमारी, ऋषि कुमार सिंह, मूलचंद, अवधराज सिंह, अनूप सिंह, आयुतीय सिंह, दीपक सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह, सतगुरु पाल सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।