राजीव जायसवाल-बड़हलगंजःइलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण गुप्ता को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। बड़हलगंज के मूल निवासी गुप्ता की इस नियुक्ति पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने सोमवार देर शाम एक पत्र जारी कर अरुण गुप्ता को अपना पैनल अधिवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की। वे बड़हलगंज के घासमंडी क्षेत्र के निवासी हैं।अरुण गुप्ता वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, वे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्रालय और भारत सरकार के रेल मंत्रालय के भी पैनलिस्ट रह चुके हैं।यह जिम्मेदारी आमतौर पर ऐसे अधिवक्ताओं को सौंपी जाती है, जो जटिल सेवा और प्रशासनिक मामलों में प्रभावी कानूनी पैरवी के लिए जाने जाते हैं।उनकी नियुक्ति पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिवक्ता आनंद प्रकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, घनश्याम सिंह, शुभम गुप्ता, विजय निगम, डॉ. श्रीराम गुप्ता, संदीप गुप्ता, मुन्ना निगम और बृजेश निगम सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।