गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी कई गंभीर कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।read more:https://khabarentertainment.in/tehsil-level-dharti-mata-bachao-monitoring-committeefertilizer-monitoring-committee-meeting-and-farmer-registry-workshop-were-organized/निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम में स्थापित फायर होज रील ड्रम कार्यशील स्थिति में नहीं है। इसके अलावा परिसर में लगी पानी की टंकी में भी रिसाव (लीकेज) पाया गया। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि फायर होज रील ड्रम को तुरंत ठीक कराया जाए और पानी की टंकी की मरम्मत अथवा नव-निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही ईवीएम गोदाम की सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।