शेरकोट । हाईवे स्थित बस स्टैंड के पास लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है।read more:https://pahaltoday.com/lathicharge-on-lawyers-and-demolition-of-chambers-is-an-attack-on-democracy-rakesh-sharan-mishra/नगर निवासी सलीम, जाकिर, मनोज, शिराज और सुमित आदि का कहना है कि बस स्टैंड नगर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। इसके बावजूद यहां स्ट्रीट लाइट और बल्ब की व्यवस्था नहीं है। रात के समय अंधेरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में भय महसूस होता है।नगरवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और नगर प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड के आसपास जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें और बल्ब लगवाए जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।