शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर क्षेत्र के कोटा बस्ती से तेलगवां जाने वाले मुख्य मार्ग पर फ्लाई ऐश (राख) से लदे भारी ट्रेलरों की लगातार आवाजाही के चलते प्रतिदिन भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि राख परिवहन में लगे ट्रेलर दिनभर इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे बाइक, ऑटो और छोटे वाहनों को निकलने तक की जगह नहीं मिलती।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। रोजाना लगने वाले जाम से नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से राख परिवहन के लिए अलग मार्ग अथवा निर्धारित समय तय करने, भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने तथा नियमित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कोटा बस्तीदृतेलगवां मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।