पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

देवबंद (सहारनपुर)। जनपद में अपराध और गौकशी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश और हिस्ट्रीशीटर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 19 जून की रात थाना देवबंद पुलिस दीवालहेड़ी रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगे। भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों आरोपी खेतों और जंगल की ओर भाग गए तथा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान पुत्र असगर निवासी ग्राम भनैड़ा खास, थाना देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत करीब ढाई दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में गौवध से जुड़े एक मामले में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौकशी, नशा तस्करी, चोरी, लूट और अन्य संगठित अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *