असम्पशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

बड़हलगंज। सिधुआपार स्थित असम्पशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की मैनेजर श्रीमती निर्मला त्रिपाठी रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला सिंह ने की।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला त्रिपाठी ने शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक के बिना जीवन अंधकारमय हो जाता है। प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette शिक्षकों के बिना एक अच्छे और संस्कारवान समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।विद्यालय में आयोजित राइटिंग एवं कैलीग्राफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में वर्णिका मणि त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुष्का विश्वकर्मा, सिम्पी यादव और भावना कुमारी ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने अपने विचार रखे और सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर मनोज कुमार, अनामिका वर्मा, रत्नेश शाही, संदीप शाही, आदित्य सिंह, अश्वनी पाण्डेय, शैलेंद्र, संगीता यादव, जया, गायत्री पाण्डेय, सीमा, पुष्पा, मनीष यादव एवं संजीव सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *