नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

 गढ़मुक्तेश्वर । थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की 02 नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना में वांछित बदमाश से मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार ।
जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद ।read more:https://pahaltoday.com/abvp-delhi-organized-various-programs-across-the-capital-on-national-students-day/गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 26.जुन.2026 को 02 नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 348/26 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत है।  पुलिस क्षेत्र अधिकारी राहुल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट अपनी टीम के साथ,अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 348/26 धारा 65(1), 351 (3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को बाद पुलिस मुठभेड़ घायलावस्था में ग्राम मीरा की रेती से अल्लाबख्शपुर जाने वाले रास्ते से भोले पुत्र नेपाल निवासी ग्राम शेरा कृष्णा वाली मढैया को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस एवं बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।. एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर । बिना नम्बर की पैशन प्रो मोटर साइकिल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *