गाजीपुर सैदपुर । जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaपुलिस के मुताबिक थाना सैदपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 41/2026 (धारा 103(1)/238 बीएनएस) में वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामी नगीना बनवासी (49) पुत्र स्वर्गीय बुधई बनवासी, निवासी भड़सर थाना बिरनो, हाल निवासी शेरमठ थाना करीमुद्दीनपुर, के सिकंदरपुर गांगी नदी स्थित बबुरहनी पुल के पास आने की मुखबिर से सूचना मिली थी।प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि आत्मसमर्पण के लिए कहने पर अभियुक्त भागने लगा और खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सैदपुर में हत्या सहित गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।