ग्राम लालपुर के रास्ते बारिश में बने परेशानी का सबब,बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें।

 लखीमपुर खीरी निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर के ग्रामीणों का कहना है। कि क्षेत्र के रास्तों की हालत इतनी खराब है। कि थोड़ी सी बारिश होने पर ही पानी जम जाता है। और बहाव शुरू हो जाता है। इससे बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी तकलीफ उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार,स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में निकलते है। और इसके चलते बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है। कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। इस बीच,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत और ग्रामीण विकास की बात करते है।,लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन में गंभीर कमी दिखाई दे रही है।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ ग्रामीण अब स्थानीय अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से मांग कर रहे है। कि तुरंत रास्तों की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए,ताकि आने वाले मानसून में बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने से रोकी जा सकें ब्यूरों रिपोर्ट निघासन-खीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *