दूधीचुआ (सिंगरौली)। एनसीएल की दूधीचुआ परियोजना में रेलवे ट्रैक, कैटेनरी (ओएचई) वायर एवं विद्युत मोटरों की बढ़ती चोरी और चोरी के प्रयासों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से सघन सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित संयुक्त गश्त, रात्रिकालीन निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी (सीओ) पिपरी हर्ष पांडेय एवं थाना प्रभारी शक्तिनगर एस.के. राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रेलवे साइडिंग और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महाप्रबंधक दूधीचुआ क्षेत्र विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (सुरक्षा) एनसीएल मुख्यालय पी.के. त्रिपाठी, प्रबंधक (सुरक्षा) संदीप शाह, नोडल अधिकारी (सुरक्षा) एस.पी. श्रीवास्तव सहित पुलिस और सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।raed more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, कैटेनरी वायर, विद्युत मोटरों, सिग्नलिंग उपकरणों सहित अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने चोरी की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी, नियमित संयुक्त गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।सीओ हर्ष पांडेय ने कहा कि रेलवे और एनसीएल की राष्ट्रीय महत्व की परिसंपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा चोरी और तोड़फोड़ में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी एस.के. राय ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा।महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परियोजना की सुरक्षा एनसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस और सुरक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से रेलवे ट्रैक एवं अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। संयुक्त टीम ने नियमित निरीक्षण, विशेष गश्त और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्णय लिया, जिससे चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।