स्थापना दिवस पर एबीवीपी ने बांटा शरबत, सेवा का दिया संदेश

ओबरा, सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को ओबरा नगर इकाई की ओर से हनुमान मंदिर चैराहा पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषद कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं आमजन को शरबत वितरित कर सेवा का संदेश दिया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/कार्यकर्ताओं ने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, सेवा, संगठन और संस्कार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस दौरान परिषद के 77 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम में नगर मंत्री शिवम अग्रहरि, पूर्व नगर मंत्री अनिकेत राय, सह नगर मंत्री नीतीश चैरसिया, अंकित साह, सुजीत केशरी, एसएफडी संयोजक अभिमन्यु, एसएफएस संयोजक प्रियांशु यादव तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य विनीत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *