स्योहारा। ग्राम लांबाखेड़ा में भाजपा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सीपी सिंह का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। सीपी सिंह अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही डॉ. शैलेंद्र कुमार के आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डॉ. शैलेंद्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान सीपी सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति के तहत सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।सीपी सिंह ने ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों में अपने कार्यों को लेकर जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपना काम कराने के लिए थाने या किसी सरकारी विभाग में रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है। लोग संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग में अधिकारी उनकी समस्या नहीं सुनता है तो ग्रामीण उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनकी ओर से समस्या के समाधान के लिए हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर भी चर्चा की।पूर्व स्योहारा ब्लॉक प्रमुख देशबंधु सिंह ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सभी लोगों को एकजुट होकर सीपी सिंह के समर्थन में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करना चाहिए और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सीपी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के आयोजक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लांबाखेड़ा के ग्रामीण तन-मन से सीपी सिंह के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीपी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए ग्रामीण पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का समर्थन और सहयोग उनके साथ है।सीपी सिंह के गांव पहुंचने और स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाजपा और सीपी सिंह के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।इस अवसर पर सुरेश चंद्र, सुशील कुमार, मुकेश यादव, राजकुमार, मोहित कुमार, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान विकास कुमार, नरेश कुमार, रोहिताश सिंह, मनोज सैनी, धर्मपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।