एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय का फैसला 

बलिया। न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने अभियुक्त वीके उर्फ बिट्टू सिंह को दोषसिद्ध पाते हुए एक वर्ष तीन माह की सजा दी है।इसके साथ ही 10 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से भी दण्डित किया है। न्यायालय का यह फैसला पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आया है।बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी से थाना मनियर पर पंजीकृत एन0डी0पी0एस0 एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त वीके सिंह उर्फ बिट्टू सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी छितौनी थाना मनियर जनपद बलिया को न्यायालय विशेष न्यायाधीश(एन0डी0पी0एस0) एक्ट/अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 बलिया द्वारा धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 1 वर्ष 03 माह का सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को 02 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।बता दें कि21 मार्च 2020 को थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 विजय प्रकाश त्रिपाठी मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र में देखभाल में थे कि मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायाज गांजा बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। अभियोजन अधिकारी वि0लो0अभि0 हरेराम वर्मा रहे।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरसता रथयात्रा के स्वागत में जन चौपाल आयोजित बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पन्दह मंडल अंतर्गत पूर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई समरसता रथयात्रा के आगमन पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित किया।संजय यादव ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक समरसता, सद्भाव, मानवता एवं सामाजिक न्याय से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को साझा करते हुए उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, विकास और सहभागिता को सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर ग्रामवासियों के आत्मीय स्नेह, विश्वास एवं उत्साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संजय यादव ने कहा कि जनता का यह स्नेह जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *