गाजीपुर।समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार से मिला और सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव तथा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में टैक्सी स्टैंड निवासी आकाश कुमार विश्वकर्मा के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।read more:
https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तथा आक्रोश का माहौल है।समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र और उचित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।इस दौरान राजेन्द्र यादव, संदीप यादव, आदित्य यादव, मनीश्वर यादव, बृजेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, सपा छात्र सभा ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग