कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 100 फीसदी पुरुष प्रतिनिधित्व के साथ हुई

नई दिल्ली। सीजेआई की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अपने जनाधार का विस्तार करने के उद्देश्य से पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की। अब इस पर घमासान छिड़ गया है। दरअसल पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रवक्ताओं में महिला की नियुक्ति न होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 100 फीसदी पुरुष प्रतिनिधित्व के साथ हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिजीत दीपके द्वारा बनाई सीजेपी ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खोजी पत्रकार सौरव दास पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे, जबकि राजनीतिक शोधकर्ता एवं फिल्म निर्माता विजेता दहिया और पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका जनता और मीडिया के सामने संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे। पार्टी ने कहा कि सीजेपी भारत के राजनीतिक विमर्श की दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बदलाव का नेतृत्व नई पीढ़ी के नेता करेंगे। इन नियुक्तियों की घोषणा अभिजीत दीपके के 6 जून को भारत लौटने के तय कार्यक्रम से कुछ दिन पहले की गई है।read more:https://pahaltoday.com/a-young-man-died-tragically-after-being-hit-by-a-moving-train-railway-operations-were-disrupted-for-15-minutes/ पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत संस्थापक, सह-संस्थापक और प्रवक्ता के रूप में 100 फीसदी पुरुष प्रतिनिधित्व के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि ठीक है अब और जानने के लिए उत्सुक हूं। प्रियंका चतुर्वेदी की इस पोस्ट के कुछ देर बात ही अभिजीत दीपके ने महिला प्रवक्ता की नियुक्ति न होने को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमने अपनी महिला टीम सदस्यों को यह भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन कई महिलाओं ने कहा कि वे लगातार हो रहे ऑनलाइन हमलों और धमकियों के कारण आगे आकर सक्रिय रूप से शामिल हुए बिना ही अपनी भागीदारी निभाएंगी। हम उनके इस फैसला का सम्मान करते हैं। दीपके ने कहा कि इसके साथ ही हम उन युवा महिलाओं को आमंत्रित करना चाहते हैं जो इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहती हैं और प्रवक्ता के रूप में आगे आने को तैयार हैं, वे हमसे जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *