महराजगंज तराई (बलरामपुर) तुलसीपुर क्षेत्र में लगे राजकीय नलकूप जिनकी देखरेख व मरम्मत पर हर साल लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए जा रहे हैं। इनसे फसलों की सिंचाई का दावा तो किया जा रहा है लेकिन वह महज कागजी है। कारण, कहीं नलकूप बिजली न मिलने के चलते बंद पड़े हैं तो कहीं यांत्रिक समेत अन्य खराबी के साथ नाली व कुलाबा भी ध्वस्त है। यही नहीं नलकूप चालक भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है,जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
तुलसीपुर के साहेब नगर में लगा नलकूप महज शोपीस बनकर रहगया है। किसान महेश, मकसूद, अजीम ने बताया कि तीन वर्षों से इसका संचालन नहीं हुआ है। नालियां टूटी हुई है, जिससे नलकूप चल भी जाए तो खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता है। राहुल ने बताया कि किराए पर इंजन लेकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। यही हाल अन्य जगहों के नलकूपों का है, जो सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। इस समय धान की रोपाई के लिए किसानों को नर्सरी डालने का मुख्य समय है। साहेब नगर नलकूप को विद्युत सप्लाई के लिए बिछाई गयी। 11 केवी का तार साहेब नगर गांव में जमीन से महज 6 फिट की दूरी पर लटक रहा है। जिसकी शिकायत किसानों ने कई बार विद्युत विभाग व नलकूप विभाग के अधिकारियों से की है। किसानों ने बताया कि अभी तक दोनों विभागों की खींचातानी में अभी तक कोई कार्य नहीं कराया गया है जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। read more:https://pahaltoday.com/horrific-road-accident-on-sheikhpur-bypass-private-school-teacher-hrithik-pandey-dies-family-in-shock/ किसानों ने विद्युत तार व नलकूप सही कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। अधिशासी अभियंता अमरनाथगुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है जल्द ही तार सही करा दिया जाएगा। विद्युत तार सही होते ही नलकूप का संचालन किया जाएगा।