“रंजिश की आग में बुझा बचपन”—बहराइच में 8 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या से सनसनी

बहराइच ( फखरपुर/कैसरगंज )। थाना कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली स्थित दयालपुरवा गांव में बुधवार सुबह करीब 8 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कैसरगंज राजेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। जनपदीय फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए, साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कैसरगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/two-people-were-accused-of-felling-dozens-of-teak-trees-under-the-guise-of-a-permit-a-case-has-been-filed-against-them/पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *