17 जुलाई को बिजनौर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करीब एक हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर जनपद के दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब एक हजार करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री वर्धमान कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने दायित्वों के अनुसार व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जुटे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।मुख्यमंत्री के इस दौरे से जनपद को आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य विकास कार्यों से जुड़ी अनेक परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *