प्रथम रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छाया पब्लिक स्कूल गोविंदपुरी ने किया शानदार प्रदर्शन

जनपद गाजियाबाद में जे.एस.आर.प्रोफेशनल ट्रैक पर आयोजित प्रथम रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छाया पब्लिक स्कूल,मोदीनगर गोविंदपुरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं रोलर स्केटिंग एकेडमी का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में अपने वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।वहीं मानवी त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसके अलावा मानिक गोयल,आशी और मानवी शर्मा ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।रोलर स्केटिंग संचालक एवं कोच जितेंद्र पांडे ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत,अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी पहचान है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *